अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 मई :
स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की पांच मेधावी छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा बेटी पढाओ बेटी बचाओ शैक्षिक प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला ने बताया कि हिमाचल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं तथा ज़मा दो बोर्ड परिक्षाओं में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने पर विद्यालय की ज़मा दो की छात्रा कानन शर्मा और दसवीं कक्षा की चार छात्राओं अराधना ,साधना,जसमीत कौर और हितेषी को उपरोक्त छात्रवृत्ति मिलेगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुसार ज़िला स्तर पर ज़मा दो की कुल 20 छात्रवृत्तियों मेँ से एक और दसवीं कक्षा की ज़िलास्तर पर 20 छात्रवृत्तियों मेँ से 4 ए वी एन को प्राप्त हुई। मेधावी छात्राओं में कनन शर्मा को प्लस टू.कॉमर्स में 96%, दसवीं की छात्राओं अराधना सिंह को 98% साधना सिंह को 98% जसमीत कौर को 97% प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है।