नाहन: 243.59 ग्राम अफीम पकड़ी, एसआईयू टीम ने पांवटा में 2 आरोपी धरे ,तीसरा हुआ फरार, तालाश जारी...

नाहन: 243.59 ग्राम अफीम पकड़ी, एसआईयू टीम ने पांवटा में 2 आरोपी धरे ,तीसरा हुआ फरार, तालाश जारी...

पांवटा साहिब में अफ़ीम कारोबार करने वाले तीन युवकों को पर शिकंजा कसते हुए एसआईयू टीम ने 243.59 ग्राम अफ़ीम पकड़ी है पुलिस ने एक मोटर साईकिल भी कब्जे ले लिया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।

 

ज़िले के एसपी।एनएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर की SIU टीम को पाँवटा साहिब में गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बेहड़ेवाला रोड़ पांवटा साहिब के पास मोटर साईकिल नम्बर HP17E-5518 पर  तीन व्यक्ति है जोकि लम्बे अरसे से पांवटा साहिब में अफीम बेचने का धंधा कर रहे है ।

एसपी ने बताया कि इन लोगों के  पास भारी मात्रा में मदक पदार्थ हो सकता है। सूचना के आधार पर  टीम तुरन्त कार्यवाही के लिए मौके पर पहुंची।

 

एसपी ने बताया कि पुलिस की गाड़ी को देखते ही आरोपी मौके से फ़रार होने लगे । लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों में  दो को  काबू कर लिया।

 

एसपी ने बताया कि दबोचे गए आरोपी चरणजीत सिंह पुत्र श्री रांजा सिंह निवासी मकान नम्बर 261, वार्ड नम्बर 12, चुंगी नम्बर 6 शुभखेड़ा नजद संगत गुरूद्वारा बांगरण रोड़ पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि.प्र. तथा सूरज पुत्र श्री रंजीत सिंह निवासी मकान नम्बर 261, वार्ड नम्बर 12, चुंगी नम्बर 6 शुभखेड़ा नजद संगत गुरूद्वारा बांगरण रोड़ पांवटा साहिब को हिरासत में ले लिया गया है।

इन आरोपियों के कब्जे से  243.59  ग्राम अफीम  बरामद की गई है। एक आरोपी मौक से भागने में सफल हो गया जिसका नाम  हरपाल सिंह पुत्र इकबाल सिंह मालूम हुआ है। यह आरोपी जल्द दबोच लिया जायेगा।