होली के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क, बिलासपुर में दुकानों पर किया औचक निरीक्षण
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 3 मार्च :
निरीक्षण के दौरान टीम ने कई प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और पनीर के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे। अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की मिलावट या घटिया खाद्य सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी सैंपल की रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वह प्रमाणित दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें।




