नाहन: कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र की इकाई में भीषण आग लगने से करोड़ों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी.
अक्स न्यूज लाइन नाहन 02 जुलाई :
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में वीरवार को यहां की माइक्रो मोशन इकाई में दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई । मिली जानकारी के अनुसार कुछ ही मिनटों में आग ने फैक्ट्री परिसर को को अपनी चपेट में ले लिया दूर-दूर तक ऊंची लपटें दिखाई देने रही थीं।
जानकारी के अनुसार गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई उद्योगों को बंद करवा दिया गया, ताकि आग अन्य इकाइयों तक न फैले। इस अग्नि कांड में करोड़ों रुपये का नुकसान बताया गया है। पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है ।
मिली जानकारी के अनुसार माइक्रो मोशन फैक्ट्री में गत्ते के डिब्बों का निर्माण किया जाता है। फैक्ट्री के भीतर रखा तैयार माल, कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री और महंगी मशीनरी आग की भेंट चढ़ गई।अग्नि कांड की सूचना के बाद कालाअंब, नाहन और हरियाणा के नारायणगढ़ से फायर टेंडर बुलाये गए।
कालाअंब पुलिस स्टेशन एसएचओ बलवंत कंवर ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रबंधन के अनुसार अग्निकांड में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।
पुलिस अग्नि कांड की जाँच में जुटी है। तभी आग लगने के कारणों का खुलासा हो सकेगा।




