राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेेला के दौरान आयोजित कबड्डी मुकाबले में हरियाणा की टीम विजयी

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेेला के दौरान आयोजित कबड्डी मुकाबले में हरियाणा की टीम विजयी
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर, 20 मार्च: 
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के दौरान आयोजित महिला एवं पुरूष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीमें विजेता बनीं। कबड्डी प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में हरियाणा की जैसर खेड़ी की टीम विजेता जबकि हिमाचल प्रदेश की कृष्णा अकादमी, भगेड़ टीम उपविजेता (रनरअप) रही। वहीं महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा के जींद की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कैथल (हरियाणा) की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त राज कुमार, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी उत्तम डोड, निदेशक राज्य सहकारी बैंक सुनील शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।