नाहन : आदर्श संस्था ने आशिक अली, ललित सरन और कमलेश थापा को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

नाहन : आदर्श संस्था ने आशिक अली, ललित सरन और कमलेश थापा को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 जुलाई :
नाहन। नशा मुक्ति, जनजागरूकता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत आदर्श संस्था (Association for Anti Drug Abuse, Rehabilitation and Saviour of Humanity) ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत परमार ने आशिक अली को आदर्श संस्था का प्रदेश उपाध्यक्ष (State Vice President) तथा ललित सरन को प्रदेश संयुक्त सचिव (State Joint Secretary) नियुक्त किया है। वहीं, संस्था के जिला अध्यक्ष मनीष जैन ने मनीष सेठी को जिला ब्रांड एंबेसडर (District Brand Ambassador) नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही श्रीमती कमलेश थापा को नाहन विधानसभा क्षेत्र महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत परमार और जिला अध्यक्ष मनीष जैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आदर्श संस्था का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता पैदा करना तथा समाज के हर वर्ग को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ना है। संस्था द्वारा प्रदेश, जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। नई नियुक्तियों से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा नशा मुक्ति अभियान को नई गति प्राप्त होगी।

जिला अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि मनीष सेठी अपनी फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी नियुक्ति से संस्था के “नशा मुक्त समाज” अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आशिक अली, प्रदेश संयुक्त सचिव ललित सरन, नाहन विधानसभा क्षेत्र महिला विंग अध्यक्ष कमलेश थापा तथा जिला ब्रांड एंबेसडर मनीष सेठी ने संस्था के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संस्था के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

आदर्श संस्था परिवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।