नाहन: पहले मतदान किया फिर दुनिया को कह दिया अलविदा, जमटा में 65 वर्षीय व्यक्ति की अचानक मौत..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 30 मई :
पंचायती राज से संस्थाओं के चुनावी अंतिम चरण के मतदान आज जमटा में एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने पहले बूथ में आकर।मतदान किया फिर अचानक दुनिया से अलविदा कह दिया।
एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने पुष्टि करते हुए बताया कि 65 वर्षीय बलिंद्र सिंह निवासी गांव नावणी की मतदान के बाद अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मतदान के बाद जब अचानक बलिंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उनको मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बलिंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता हैं कि मृतक का पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज चल रहा था।









