नाहन: 210 नशीले कैप्सूल पकड़े,नशे का कारोबारी धरा माजरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर.
अक्स न्यूज लाइन नाहन 24 जून :
माजरा क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशीले पदार्थो के धंधे में लगे एक व्यक्ति के कब्जे से 210 नशीले कैप्सूल बरामद हुए किये हैं। आरोपी के खिलाफ माजरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि
SIU टीम नाहन ने गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति इंतजार पुत्र खलील मौहम्मद निवासी गाँव देववाला डाकघर हरिपुर खोल तह0 पाँवटा साहिब, जिला सिरमौर, एक मोटर साईकिलव नम्बर HR71D-6835 पर रणजीत पुर से कोलर की तरफ आ रहा है ।
एसपी ने बताया कि आरोपी के पास काफी मात्रा में नशीले कैप्सुल हैं । रोपी केबकोलर व आसपास के ईलाको में नशीले कैप्सुल बेचने का धन्धा काफी समय से करता है।
पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी के कब्जे से 210 नशीले कैप्सुलों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में जांच जारी है ।




