नाहन: तेज़ रफ़्तार स्कूटी ट्रक से जा भिड़ी, तीन लोग घायल, पांवटा में एफआईआर दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 24 जून :
पांवटा साहिब में बीती रात एक तेज रफ्तार स्कूटी जिस पर तीन लोग सवार थे ने गलत साइड में जाकर एक ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कुटी पर सवार तीन लोग सड़क गिर कर घायल हो गए।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में एक सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता स्पर्श गुप्ता निवासी केदारपुर, वार्ड न0 1, त0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर सिरमौर, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दिनांक 23/06/2026 को यह अपनी स्कुटी पर पांवटा मैन बाजार से अपने घर केदारपुर की तरफ जा रहा था तो समय करीब 11.15 बजे रात जब यह बाबा साहिब जादा चौक भुपपुर पहुंचा तथा इसकी स्कुटी के आगे एक ट्रक चल रहा था तो उसी समय बातापुल की तरफ से एक मोटर साईकिल आया जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे, के चालक ने अपनी मोटर साईकिल को तेज रफ्तारी व गलत दिशा मे आकर ट्रक के कन्डकटर साईड मे जोर से टक्कर मार दी ।
एसपी ने बताया कि टक्कर से तीनों व्यक्ति नरेन्द्र कुमार S/O Lat श्री सिरमौर सिंह, अमरजीत सिंह S/O श्री संगत सिंह, विपिन शर्मा S/O श्री राम किशन निवासी गण नव विहार कलोनी पांवटा साहिब मोटर साईकिल सहित नीचे गिर गऐ और घायल हुए।
पुलिस ने मोटर साईकिल चालक के खिलाफ U/S 281,125(A) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है ।




