नाहन: 1मार्च से ENERGY METER का भुगतान पोस्ट पेड से हो जाएगी प्रीपेड..25 फ़रवरी तक भेजें प्रतिनिधि बाग़थन उपमंडल में..
बागथन विद्युत् उपमण्डल के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी संस्थानों /कार्यालयों, उनकी शाखा-उपशाखा प्रभारियों को सूचित किया जाता है कि 1 मार्च से उनके विद्युत् खपत मापक यन्त्र (ENERGY METER) पश्च भुगतान (postpaid) से अग्रिम भुगतान (prepaid) व्यवस्था में परिवर्तित कर दिए जायेंगे,
विभाग के एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि विस्तृत जानकारी प्राप्त करने व भुगतान आदि औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बागथन विद्युत् उपमण्डल कार्यालय में 25 फरवरी तक अपना प्रतिनिधि भेजने का विनम्र अनुरोध है, ताकि आपको विद्युत् सप्लाई निर्बाध रूप से मिलती रहे | 25 फरवरी के बाद ये मान लिया जायेगा के आपको इस व्यवस्था परिवर्तन प्रक्रिया और इसके प्रभावों की पूर्ण जानकारी है|




