नाहन:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के खिलाफ पांवटा पुलिस स्टेशन लिखित शिकायत... नफरती भाषण का मामला...
हिंदुस्तान की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दिया गया यह बयान किसी वर्ग या समुदाय के लोगों को दूसरे वर्ग या समुदाय के विरुद्ध अपराध करने, उन्हें उकसाने है।
नाथू राम ने आरोप लगाया कई यह बयान दो वर्गों के बीच में शत्रुता-घृणा-हिंसा या दुर्भावना उत्पन्न करने और उसे बढ़ावा देने, जन-शांति भंग करने या विद्रोह भड़कने वाला बयान है।
ऐसे नफरती भाषण से देश में अशांति और भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस बयान से एक समुदाय की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ देश में भय-घबराहट व हिंसा का माहौल पैदा करना है।
उन्होंने कहा कि यह बयान जानबूझकर दिया गया बयान है।
बयान से एक समुदाय को दूसरे समुदाय के नैतिक, बौद्धिक चरित्र प्रतिष्ठा, जाति या समूह को नीचा दिखाने व हिंसा के लिए भड़काने फेलाने का प्रयास किया गया है। इनके इस बयान से लगता है कि यह जानबूझकर एक समुदाय का अपमान करने या उसे उकसाने, हिंसा फैलाने के कारण सार्वजनिक शांति, आपसी सौहार्द और सद्भावना भंग होने की संभावना देश में उत्पन्न हो रही है।
खड़गे ने एक समुदाय को सांप की संज्ञा देने वह उसका सर कुचलना या मारने वाला हिंसक बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
चौहान ने खड़गे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए 295 505 504 वह 499 के तहत मामला दर्ज करके मांग की है।








