नाहन: ट्रैक्टर- बाइक भिड़े, पति पत्नी की मौत, कालाअम्ब में हुआ हादसा...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 फरवरी :
कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को ट्रैक्टर- बाइक की भिड़ंत के दर्दनाक हादसे एक पति- पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तेज़रफ़्तार अज्ञात मोटर साइकिल सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार मोटर साइकिल पर चालक समेत हादसे में मारे गए दम्पति सवार थे।
यह हादसा त्रिलोक पुर रोड पर रुचिरा पेपर्स के गेट न 1 सामने हुआ है। पुलिस ने हादसे में मौत का शिकार बने दंपति की लाशें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया किहादसे में मौत का शिकार बने पति- पत्नी की 50 वर्षीयपहचान जागरू मांझी पुत्र श्री लेखराज मांजी व पत्नी 49 वर्षीय लखपति देवी निवासी गाँव गोपालगंज तहसील गोपालगंज जिला बादलपुर केसापुर बिहार के रूप में हुई है।
एसपी ने बताया कि शिकायत के अनुसार यह हादसा रुचिरा पेपर मील के गेट न0 1 के सामने हुआ। जहां एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। मोटरसाईकल को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने के कारण यह हादसा हुआ है। टक्कर में जागरू मांझी और उसकी पत्नी लखपति देवी ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई।
एसपी ने पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। जाँच जारी है ।





