नाहन: मोटर साइकिल की टक्कर से महिला घायल, कालाअम्ब पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज...

नाहन: मोटर साइकिल की टक्कर से महिला घायल, कालाअम्ब पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 अप्रैल : 
औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में विपरीत दिशा से आ रही एक मोटर साइकिल सवार ने सड़क क्रॉस कर के अपने घर वापस जा रही एक महिला को टक्कर मार कर घायल कर दिया।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मामले में 
श्रीमति पुष्पा D/O श्री योग राज R/O मडंवा डा0 नरखेरा त0 मीरगंज जिला बरैली UP व उम्र 18 साल हाल किरायेदार संतोष देवी शिव कालोनी काला आम्ब हरियाणा  ने पुलिस थाना कालाअम्ब  में  शिकायत दर्ज करवाई हैं कि यह दिनांक 03-04-26 को खैरी से गाड़ी में अपने कमरे आ रही थी तथा इसके साथ इसके पडोस में रहने वाली लड़की मनीषा D/O श्री पाल उतर प्रदेश भी साथ में थी।

शिकायत के।अनुसार कल जब ये समय करीब 6:30 बजे शाम खेडा मन्दीर के पास गाड़ी से उतर कर रोड़ क्रास करके अपने कमरे की तरफ रोड़ किनारे दूसरी तरफ पहुंचे तो खैरी की तरफ से एक मोटर साईकिल बहुत तेज रफ्तारी से आया जिसने इसके साथ चल रही मनीषा को गलत दिशा में आकर  टक्कर मार दी ।
एसपी ने बताया कि इस टक्कर से  मनीषा घायल हो गई। 
हादसा नामालूम मोटर साईकिल चालक द्वारा अपनी मोटर साईकिल को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। नामालूम मोटर साईकिल चालक के विरुद्ध निम्न धारा 281, 125(a) BNS & 187 MV Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । मामले में अन्वेषण जारी है।