नाहन: उत्तराखंड के कवानु में एचआरटीसी की बस नाले में गिरी,4 मरे 30 घायल...

नाहन: उत्तराखंड के कवानु में एचआरटीसी की बस नाले में गिरी,4 मरे 30 घायल...

अक्स न्यूज लाइन नाहन 03 फरवरी :     
हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में नेरवा से वाया कवानु पांवटा साहिब आ रही एचआरटीसी की बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो जबकि 30 अन्य घायल हो गए। यह हादसा जिला सिरमौर के साथ लगते उत्तराखंड के कवानु में हूआ। हरीपुर धार कोटी मीनस  हाइवे पर हिमाचल-उत्तराखण्ड सीमा पर हुआ।

 मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा अन्य वाहन की पास देते समय हुआ,जब बस चालक वाहन को पास दे रहा था । इसी बीच अचानक सड़क का डंगा खिसक गया और बस करीब 100 फुट गहरे नाले में जा गिरी।

हादसे के बाद बस में चीखो पुकार मच गई। अफरातफरी के बीच आसपास के लोगों  बचाव कार्य में लग गए। घायलों को पीठ पर उठा कर सड़क तक लाया गया है। बाद में एम्बुलेंस व निजी वाहनों में विकास नगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बस हादसे में घायल हुए ज्यादातर यात्री हिमाचल के निवासी हैं।

हादसे के संज्ञान में आने के बाद पांवटा के एसडीएम व डीएसपी मौके का जायजा लिया और अस्पताल में घायलों का हाल चाल पूछा।
 

पांवटा के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकूर ने बताया कि बस हादसे में घायल ज्यादातर लोग हिमाचली हैं। मौके का जायजा लिया गया है अस्पताल का दौरा भी किया गया है। रिपोर्ट प्रशासन को दी जा रही हैं।