नाहन: पवित्र कुरान को लेकर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय खफ़ा, एसपी से मिलकर सख्त कारवाई की गुहार लगाई..

नाहन: पवित्र कुरान को लेकर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी से  मुस्लिम समुदाय खफ़ा, एसपी से मिलकर सख्त कारवाई की गुहार लगाई..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 जून :
पवित्र कुरान के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नाहन में आज बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग अंजुमन इस्लामिया कमेटी के बैनर तले SP कार्यालय पहुंचे।

 दरअसल अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर कुरान को लेकर एक पोस्ट डाली गई थी जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई है जिस पर मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुई कार्रवाई की मांग उठाई है।
मीडिया से बात करते हुए अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने कहा कि उनके द्वारा सोशल मीडिया पर की कुरान पोस्ट  पर सिरमौर जिला के ही रहने वाले एक युवक द्वारा बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि SP को ज्ञापन सौंपकर टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा की किसी भी समुदाय के लोगों की भावनाओं को ऐसी टिप्पणियों से ठेस पहुंचती है ऐसे में अंजुमन इस्लामिया द्वारा टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुलिस इस मामले को लेकर कार्रवाई नहीं करती है तो मजबूर है मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।