खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया
इससे पहले, मेजबान कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, टीम प्रभारियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। जबकि, प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, विभिन्न बहुतकनीकी महाविद्यालयों के टीम प्रभारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
रोहित और कृतिका बने बेस्ट एथलीट
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बहुतकनीकी महाविद्यालय अंबोटा के रोहित कुमार को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। जबकि, लड़कियों में कंडाघाट की कृतिका बेस्ट एथलीट बनीं। लड़कों की एथलेटिक्स ट्रॉफी अंबोटा और लड़कियों की एथलेटिक्स ट्रॉफी कंडाघाट ने जीती। 100 मीटर दौड़ में बहुतकनीकी महाविद्यालय प्रगतिनगर के निखिल ने स्वर्ण पदक जीता। पांवटा साहिब के नितिन पुंडीर ने रजत और प्रगतिनगर के पार्थ ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के वर्ग में उदयपुर की पलक पहले, आंचल दूसरे और कंडाघाट की कृतिका तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में कंडाघाट की तनवी प्रथम, कृतिका द्वितीय और कांगड़ा की आकृति तृतीय रही। लड़कों में अंबोटा के रोहित पहले, उदयपुर के गौरव दूसरे और हमीरपुर के योगेश तीसरे स्थान पर रहे।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी मेजबान बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर ने जीती। पहाड़ी एकल गायन में हमीरपुर प्रथम, कंडाघाट द्वितीय, बनीखेत तृतीय रहा। लोकनृत्य में भी हमीरपुर ने पहला, कुल्लू और प्रगतिनगर ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा कंडाघाट ने तीसरा स्थान हासिल किया।








