08 मार्च रविवार को कुल्लू के भूतनाथ, सरवरी में गैस एजेंसी, कैलाश थिएटर में आपूर्ति बाधित रहेगी
अक्स न्यूज लाइन कुल्लू 07 मार्च :
सहायक अभियंता हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड इलेक्ट्रिकल डिवीजन, कुल्लू ने जानकारी दी कि 400 के० वी० ए० हाउसिंग बोर्ड (HB) सब-स्टेशन के अंतर्गत 3 फेस एल लाइन के पास पेड़ों की छंटाई के कार्य हेतु दिनांक 08 मार्च 2026 रविवार को क्षेत्र भूतनाथ, सरवरी में गैस एजेंसी, कैलाश थिएटर के आसपास का क्षेत्र, और फॉरेस्ट कॉलोनी आदि क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।




