नाहन:शिमला के 3 युवक धरे गए,1.66 ग्राम चिट्टा पकड़ा,राजगढ़ में एफआईआर दर्ज..

नाहन:शिमला के 3 युवक धरे गए,1.66 ग्राम चिट्टा पकड़ा,राजगढ़ में एफआईआर दर्ज..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

राजगढ़ में पुलिस ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर शरगांव के नजदीक चेकिंग करते हुए एक कार से 1.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस टीम ने इस मामले में जिला शिमला के रहने वाले 3 युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में राजगढ़ पुलिस स्टेशन में।एफआईआर दर्ज की गई है ।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  पुलिस चौकी पझौता, थाना राजगढ़ की टीम ने गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर शरगांव के पास गाड़ी न0 HP 99-8880 को रोककर चैक किया। चेकिंग के दौरान  गाडी  में 1.66 ग्राम  पकड़ा गया है। 

एसपी ने बताया कि मामले में आरोपी कशिश भरोटा पुत्र श्री श्याम लाल भरोटा निवासी फ्लेट न0 6, ब्लाक न0 18 हाऊसिंग बोर्ड कलोनी संजोली, रूब्बल जदेईक पुत्र श्री बलवीर जदेईक गांव पन्डरोग, डा0 पुडग, तह0 कोटखाई, व निक्षित चौहान पुत्र श्री विजय चौहान निवासी गांव व डा0 पुडग, तह0 कोटखाई, जिला शिमला, के कब्जे से शररगाँव के पास  1.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है ।