ऋषिकेश व डियारा अनुभाग के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

ऋषिकेश व डियारा अनुभाग के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन  बिलासपुर  18 जुलाई :
 सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जुलाई को ऋषिकेश अनुभाग में बिजली की लाईनों की आवश्यक मरम्मत व पेडों की कांट-छांट करने के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।  
उन्होंने बताया कि ऋषिकेश अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र रामपुरा, लोअर मण्डीमानवा, मण्डीभराड़ी, धराडसानी, कोहिना, समलेटा, डमली, बरेटा, टेलीफोन एक्सचेंज, बेहलग, कोठी, बैहनाजट्टा, बैरी, कल्लर, सीरू, बरवार, तयंूर, चिकनाघाट तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि इसी दिन डियारा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र विश्वकर्मा मंदिर, जंजघर, हनुमान मंदिर, वार्ड नम्बर 10 तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में भी प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।