नाहन: 164 ग्राम चरस पकड़ी,आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज....

नाहन: 164 ग्राम चरस पकड़ी,आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 अप्रैल : 
पांवटा में एक देहरादून निवासी नशीले पदार्थों के तस्कर को पुलिस ने 164 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि SIU नाहन, जिला सिरमौर की पुलिस टीम को गश्त के दौरान  विश्वसनीय सुत्रों से सुचना मिली कि शुभम चौहान पुत्र श्री मेहर सिंह चौहान निवासी गाँव किस्तूड़ डाकघर केराड़, तहसील त्यूणी जिला देहरादुन उतराखण्ड काफी समय से इलाका मादक पदार्थ चरस बेचने का धंधा करता है। 

एसपी ने बताया कि सूचना यह भी थी कि आरोपी अपने पीठू बैग में चरस की खेप लेकर खोदरी माजरी मन्दिर से नीचे लिंक रोड़ के साथ खडा है।

नेगी ने बताया कि  टीम ने त्वरित कार्यवाही उपरोक्त  आरोपी के कब्जा से 164 ग्राम चरस बरामद है।

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 20 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है आरोपी  का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है ताकि इनके साथ बाकी के रैकेट को भी ध्वस्त किया जा सके। मामले में अन्वेषण जारी है।