नाहन: 48 घण्टे के भीतर शिकायत का निपटारा नही तो उपभोक्ता नोडल अधिकारी को शिकायत करे:एसई जल शक्ति विभाग
: आने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए जल्द से जल्द पेयजल संकट आने वाली शिकायतों करने के सख्त आदेश सरकार ने जारी किए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि आदेशो के अनुरूप सेक्शन स्तर पर नोडल अधिकारी लगा दिये गए हैं।
: महाजन ने उपभोक्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा पेयजल संकट से सम्बंधित शिकायतों निपटारे के लिए विभाग द्वारा जारी मोबाइल न पर सम्पर्क करें।
उन्होंने बताया कि बेहतर होगा कि आप वाट्सएप पर शिकायत दर्ज करें इसका रिकॉर्ड भी उपभोक्ता के पास रहेगा औऱ विभाग को शिकायतें निपटाने में आसानी होगी।
उन्होंने ने बताया कि अगर 48 घण्टे के भीतर शिकायत का निपटारा नही होता तो उपभोक्ता नोडल अधिकारी को शिकायत करे।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पेयजल की महत्ता को समझते हुए उन सभी उपभोक्ताओं को अपने टैंकों का ओवर फ्लो बन्द करना चाहिए अन्यथा विभाग कड़ी कारवाई करते हुए कनेक्शन काटेगा।
महाजन ने एक सवाल के जवाब कहा कि सितंबर 2024 से बन्द पेयजल की बिलिंग अब शुरू की जा रही है।








