नाहन: कम्पनी के सुपरवाइजर का रास्ता रोका, फ़िर कर दी धुनाई, आरोपियों के खिलाफ काला अम्ब में एफआईआर..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 02 जुलाई :
कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र की एक इकाई के सुपरवाइजर के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कालाअम्ब पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना काला आम्ब में त्यागी पुत्र श्री राजकुमार त्यागी निवासी मकान न0 344 आदर्श नगर कैम्प यमुनानगर जिला यमुनानगर हरियाणा ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह वैरभ कम्पनी में सुपर वाईजर का काम करता है ।
दिनांक 29-06-2026 को कम्पनी में काम करने वाले हैल्पर अंकित के साथ काम को लेकर इसकी बहसबाजी हो गई थी।
इसके बाद ठेकेदार लाभ सिंह ने दिनांक 30-6-26 को अंकित को काम पर आने से मना कर दिया ।
एसपी ने बताया कि दिनांक 30-6-2026 को जब यह और योगिन्द्र खाना खाने के लिए कम्पनी की तरफ जा रहे थे तो अंकित व कृष्णा और उसके साथ 3-4 लोगों ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ मार-पिटाई की हैं।
नेगी ने बताया कि आरोपियों के के विरुद्ध पुलिस थाना काला आम्ब में मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।




