ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधायें और समग्र विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता: केवल सिंह पठानिया

ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधायें और समग्र विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता: केवल सिंह पठानिया

अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला, 13 फरवरी:

उप मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश सरकार एवं विधायक शाहपुर विधानसभा क्षेत्र केवल सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत सुधेड़ में 3 लाख की लागत से बनने वाले कसुम्बर नाग से अन्द्राड़ गांव तक प्रस्तावित मार्ग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़कर समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से अन्द्राड़ गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के 50 से 100 परिवारों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आपातकालीन सेवाओं की पहुंच सुलभ होगी।


उन्होेंने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत धर्मशाला वन मंडल में वर्ष 2026-27 के रोपण सत्र के लिए 149 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया जायेगा। यह योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025 में आरंभ की गई, जिसका उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से वनों का विस्तार और संरक्षण करना है। योजना के तहत धर्मशाला वन मंडल में 10 सामुदायिक संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन किए गए हैं, जिनमें महिला मंडल एवं युवा क्लब शामिल हैं तथा 28 हेक्टेयर भूमि  22,400 पौधे रोपे गए हैं। इस अभियान से लगभग स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी मिल रहा है। आगामी सत्र में 149 हेक्टेयर भूमि पर 60,000 देशी पौधे लगाए जाएंगे, जिससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 35,000 स्थानीय लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।


उन्होंने कहा कि पहली अप्रैल से वे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को पीने के पानी की 7 हजार बोतलें वितरित करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया।


शिलान्यास के अवसर पर डीएफओ धर्मशाला अमित शर्मा, आरओ सौरभ शर्मा,  बीओ नितिन,  फाॅरेस्ट गार्ड अभिषेक राणा, एडवोकेट जनरल हिमाचल प्रदेश अनुपप रत्न  कुसुंबर नाग युवा कमेटी के प्रधान सुनील कुमार, उप प्रधान यशपाल शर्मा, सचिव विजय शर्मा, नायब तहसीलदार यासीन मोहम्मद सोनी, फील्ड कानून को मनोज कुमार पंचायत सचिव रवि कुमार पटवारी वीरेंद्र कुमार विभागीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।