नाहन: सड़क के नीचे कर दी खुदाई, लोक निर्माण विभाग ने आरोपी के खिलाफ कराया मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 08 फरवरी :
ददाहू-बेचड़ का बाग़ सड़क के नीचे अवैध रूप से खुदाई करने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ लोक निर्माण विभाग ने मामला दर्ज कराया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना रेणुका जी में दिनाँक 07.02.2026 की दलीप सिंह कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन ददाहू की शिकायत पर सड़क के नीचे की खुदाई करके सडक ददाहु बेचर का बाग(सरकारी सम्पति) क्षतिग्रस्त करने के आरोप में अजय गर्ग पुत्र श्री श्याम लाल निवासी ददाहु, तहसील ददाहु जिला सिरमौर विरुद्ध धारा धारा 324,326(2) BNS & 3 PDP Act में अभियोग पंजीकृत किया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच जारी है।





