कैरियर अकादमी स्कूल, नाहन में 12वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ
अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 फरवरी :
कैरियर अकादमी स्कूल, नाहन में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12वीं के छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।11वी के छात्रों ने 12 वी कक्षा का हार्दिक स्वागत किया और सम्मान पूर्वक मंच पर आमंत्रित करके उन्हें सम्मानित किया समारोह में विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, गीत और प्रेरणादायक संदेश शामिल रहे।
मिस फेयरवेल 12 वीं कक्षा की वानी सिंह, मिस्टर फेयरवेल आदित्य जसवाल रहे, मिस पर्सनालिटी 12 वीं की गोरांशी और ईशान, मिस्टर पर्सनालिटी चुने गए । 11 वीं कक्षा की भाविका राठी मिस फ्रेशर तथा ओमकार मिस्टर फ्रेशर चुने गए । वहीं मिस्टर ईव 12 वीं कक्षा के आयूष.और मिस ईव महक को चुना गया | विद्यालय के चेयरमैन एस एस राठी ने अपने संबोधन में कहा विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला है। आप सभी अपने लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और समाज में सकारात्मक योगदान दें। विद्यालय के निदेशक मनोज राठी ने कहा सफलता का मार्ग परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से बनता है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
निदेशिका मधुलिका राठी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा विद्यालय से विदा लेना एक नए जीवन अध्याय की शुरुआत है। अपने संस्कारों और ज्ञान को सदैव अपने साथ रखें। विद्यालय के प्राचार्य राजेश सोलंकी ने कहा आप सभी विद्यार्थी विद्यालय का गौरव हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपने कर्म, ज्ञान और व्यक्तित्व से समाज में नई पहचान बनाएंगे। इस अवसर पर निर्मला राठी एवं कल्पना राठी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कक्षा 12वी के छात्रों की और से मिस साक्षी ने भावपूर्ण संदेश देते हुए कहा विद्यालय ने हमे शिक्षा ही नहीं बल्कि जीवन जीने के लिए मूल्य, आत्मविश्वास और अनुशासन की अमूल्य सीख दी है | हम अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए सदैव आभारी रहेंगे| कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किया। कार्यक्रम उत्साह, स्नेह और भावनात्मक पलों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ





