नाहन :माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग की की छात्राओं ने प्रतिभा का लोहा मनवाया..शत प्रतिशत रहा परिणाम....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 जुलाई :
माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग 2nd year (3rd Sem.) की छात्राओं ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है | Atal Medical & Research university, Mandi द्वारा बीएससी के तमाम वर्षों की घोषित परिणामों में माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है |
कॉलेज का शत प्रतिशत रहा है | माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग का बीएससी नर्सिंग 2nd year (3rd Semester) का परिणाम Atal Medical & Research university, Mandi द्वारा घोषित किया गया है | B.Sc Nursing 2nd year (3rd Semester) के परिणाम में कॉलेज स्तर पर आस्था (पुत्री श्री विमलेश चंद) ने प्रथम स्थान व रेणुका (पुत्री श्री देवराज), महक सिंगटा (पुत्री श्री कल्याण सिंह), सृष्टि (पुत्री श्री अजय सैनी), तनीशा कौशल (पुत्री श्री सुरजीत कुमार) ने द्वितीय स्थान व अदिति (पुत्री श्री अरुण सिंह), अंकिता (पुत्री श्री चतर सिंह), सुनिधि (पुत्री श्री बस्ती राम) व ज़िया (पुत्री श्री श्रापत अली) ने तृतीय स्थान हासिल किया है |
माता पद्मावती एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल जैन जी, माता पद्मावती एजुकेशनल सोसाइटी के सेक्रेटरी श्री सचिन जी ने छात्राओं को बधाइयां दी और इसका श्रेय उन्होंने कॉलेज प्रधानाचार्य श्रीमती रिजी गीवर्गीस तथा समस्त कॉलेज स्टाफ को दिया | कॉलेज सेक्रेटरी श्री सचिन जी ने बताया कि माता पद्मावती कॉलेज की छात्राएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं देकर न केवल माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग का बल्कि सिरमौर जिला का भी नाम रोशन कर रही है |




