नाहन: पद्मावती नर्सिंग कॉलेज की छात्रा नेहा सैनी का चयन जर्मनी के लिए..

नाहन: पद्मावती नर्सिंग कॉलेज की छात्रा नेहा सैनी का चयन जर्मनी के लिए..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 20 फरवरी :     

माता पद्मावती कॉलेज की छात्रा मिस नेहा सैनी ने कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने माता पद्मावती कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई पूर्ण की। वर्ष 2024 में कॉलेज परिसर में जर्मनी प्लेसमेंट हेतु एक विशेष संस्थान की शुरुआत की गई थी। इसी संस्थान के माध्यम से मिस नेहा सैनी का चयन जर्मनी के एक शीर्ष मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में हुआ है।

यह उपलब्धि न केवल नेहा सैनी के लिए, बल्कि माता पद्मावती कॉलेज के लिए भी गर्व का विषय है। इस सफलता पर उनके माता-पिता ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया और इसे अपनी बेटी की मेहनत, लगन और संस्कारों का परिणाम बताया। कॉलेज के शिक्षकों ने कहा कि नेहा सैनी शुरू से ही एक मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं।
 

प्राचार्या महोदया ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस शानदार सफलता पर कॉलेज के चेयरमैन श्री अनिल जैन, जनरल सेक्रेटरी  सचिन जैन एवं प्राचार्या श्रीमती रिजी गीवरगीज़ ने छात्रा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की कठोर मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के समर्पण एवं कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का परिणाम है।
माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज, नाहन उच्चस्तरीय नर्सिंग शिक्षा, नैतिक मूल्यों तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है।

यहाँ का शिक्षण वातावरण विद्यार्थियों में सेवा, करुणा एवं व्यावसायिक दक्षता का समुचित विकास करता है।
कॉलेज प्रबंधन को पूर्ण विश्वास है कि छात्राएँ भविष्य में भी इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, संस्थान तथा समाज का नाम रोशन करती रहेंगी।