नाहन: रेणूका ब्लॉक में गहरी खाई में गिरी आल्टो, हादसे में 2 मरे, पुलिस जांच में जुटी...

नाहन: रेणूका ब्लॉक में गहरी खाई में गिरी आल्टो, हादसे में 2 मरे, पुलिस जांच में जुटी...

अक्स न्यूज लाइन नाहन 29 मार्च : 

रेणूका जी ब्लॉक में रविवार को दोपहर बाद  बांदल-सुराख सड़क मार्ग पर एक अल्टो कार अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। एस दर्दनाक हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

 पुलिस के अनुसार बलबीर सिंह कार चला रहा था, हादसे के बाद बलबीर सिंह को गम्भीर अवस्था मे सिविल अस्पताल ददाहु लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों  ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे का शिकार बने लोगों की पहचान 36 वर्षीय अनिल कुमार  पुत्र बलबीर सिंह निवासी खालाक्यार व 48 वर्षीय गुमान सिंह  पुत्र अमर सिंह निवासी धार टारन के रूप में हुई है।

 गम्भीर रूप से घायल गुमान सिंह को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन रवाना किया गया लेकिन वहां पहुँचने पर उसकी भी मौत हो गई।

 जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में दो लोगों मौत हुई है। शुरुआती जांच से लगता है यह हादसा कार से चालक द्वारा नियंत्रित खो देने के कारण हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शवों को क़ब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद  परिजनों के हवाले किया जायेगा।