नाहन: महेश गुप्ता बने नए अध्यक्ष,श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसायटी की पुर्व कार्यकारणी भंग...
श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन के अध्यक्ष पद पर महेश गुप्ता को तैनात किया गया है। सोसाइटी आज हुएके 1 वर्ष पूरा होने पर सर्वप्रथम सचिव श्री राजीव शर्मा ने इस वर्ष की वित्त रिपोर्ट प्रस्तुत की , सोसाइटी द्वारा पिछले वर्ष के कार्यों की जानकारी दी गई,पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नइ कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से चयन किया गया जिसमें
अध्यक्ष जी महेश गुप्ता,सचिव श्री राजीव शर्मा,उपाध्यक्ष श्री संजीव(संजू),उपाध्यक्ष श्री मति निशा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता,कानूनी सलाहकार श्री मनोज,सदस्य श्री मति शांति देवी,रूपिंदर ठाकुर,प्रदीप शर्मा,जीत राम शर्मा,राजेश भार्गव,सोनिया,जगमोहन,सुबोध शर्मा,परवीन सेमवाल,इन्द्रा चावरिया,निर्मला देवी,नीरू ,रजत शर्मा ,अनिल शर्मा,मानव संत,उमेश संत ,मुख्य सलाहकार समिति के सदस्य राकेश अरोड़ा,सुदीप तिवारी का चयन हर्ष ध्वनि से किया गया
सचिव राजीव शर्मा ने बताया सोसाइटी अपने सनातन धर्म और राष्ट्र को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास अपने समाज के सहयोग से करेगी ,अपने समाज को स्वयं का रोजगार विकसित करने,अपने समाज को आत्मनिर्भर बनाने,अभाव ग्रस्त कन्याओं के विवाह में ,बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में,किसी भी परिस्थिति में 24 ×7 में सहायता सहयोग करेगी,जरूरत पड़ने पर अपने समाज को कानूनी सहायता,दवाई की व्यवस्था इत्यादि उपलब्ध कराएगी,अपने सनातन समाज को सशक्त बनाने में सोसाइटी हर संभव सहयोग करेगी,सनातन धर्म को मजबूत बनाने के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे,





