नाहन : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों प्रतिबंधित कलर पॉलीथिन बैग्स का दुकानदार धड़ल्ले से कर रहे प्रयोग, जिला प्रशासन बेखबर.…

नाहन : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों प्रतिबंधित कलर पॉलीथिन बैग्स का  दुकानदार धड़ल्ले से कर रहे प्रयोग, जिला प्रशासन बेखबर.…

अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 मार्च : 

सिरमौर  जिले के ग्रामीण प्रतिबंधित कलर पॉलीथिन बैग्स का ज्यादातर दुकान दार  धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे प्रयोग है। हैरानी है कि जिला प्रशासन प्रतिबंधित कलर पॉलीथिन बैग्स के सालों से ग्रामीण क्षेत्रों किए जा रहे प्रयोग से या तो बेखबर या फिर इन दुकानदारों के खिलाफ कारवाईकरना नही चाहता। आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों से यह प्रतिबंधित कलर पॉलिथीन समान के साथ जिला मुख्यालय समेत अन्य शहरी क्षेत्रों में भी पहुंच रहा है।

आरोप है स्थनीय स्तर पर पंचायतें स्कूलों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का राग अलापने में पीछे नही रही है। लेकिन स्वास्थ्य ओर पर्यावरण के लिए हानिकारक इस प्रतिबंधित कलर पॉलीथिन प्रयोग पर शिकंजा नही कस सकी।

गौरतलब है कि करीब अढाई दशक पहले सरकार ने बढ़ते प्रदूषण,पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य के मध्य नजर सुबे में कलर पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था।
 मिली जानकारी के अनुसार ये दुकानदार कलर पॉलिथीन को हरियाणा से मंगवाते या फिर खुद लेकर आते है क्योंकि हरियाणा में कलर पॉलिथीन का खुलेआम प्रयोग किया जाता है। ऐसे में इन दुकानदारों आसानी से उपलब्ध हो रहा है।

शहरी क्षेत्रों में तो जिला प्रशासन के दबाव से प्रतिबंधित कलर पॉलीथिन देखने को नही मिलता यह अलग बात है  कि अन्य कई तरह का पॉलिथीन दुकानदार अन्दर  खाते प्रयोग भी कर रहे और  बेच भी रहे है। दबिश के दौरान अफ़सर तय माइक्रोन के हिसाब से चालान भी करते हैं और स्टॉक को कब्जे में लिया जाता है।

उधर इस मामले में एसडीएम नाहन ने बताया कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में कलर पॉलिथीन के प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ दबिश दी जायेगी। लोगों को भी सहयोग करना चाहिए,जिला प्रशासन को ऐसे दुकानदारों की जानकारी देनी चाहिए ताकि उनके खिलाफ कारवाई की जा सके।