नाहन: पहले रास्ता रोका,बहस के बीच चाकू से किया हमला, आरोपियों के खिलाफ माजरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर..

नाहन: पहले रास्ता रोका,बहस के  बीच चाकू से किया हमला, आरोपियों के खिलाफ माजरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर..
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 08 जुलाई :

]पांवटा ब्लॉक में माजरा बाजार से मोटर साइकिल पर वापस घर जा रहे दो लोगों का आरोपियों ने रास्ता रोक लिया और फिर बहस बाजी करने लगे। इसी बीच चाक़ू से वार करने।आरोप भी शिकायत में लगे हैं।

 

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि दिनांक 07.07.2026 को पुलिस थाना माजरा में अदित्य चौधरी निवासी गांव मटक-माजरी, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, के बयान पर एक अभियोग पंजीकृत किया गया। 

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब यह  सायं अपने चचेरे भाई हिमांशु के साथ मोटरसाइकिल पर माजरा बाजार से घर लौट रहा था तो राजा की दुकान के समीप पीछे से मोटरसाइकिल पर आए आतीक पुत्र आमीर खान एवं जाकरिया पुत्र अयूब, दोनों निवासी माजरा, ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। 

 

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने हिमांशु के साथ बहस शुरू कर दी। जब यह बीच बचाओ करने लगा तो  जाकरिया ने उसकी कमर पर चाकू से वार किया तथा आतीक ने उसे धक्का दिया। इस कारण दोनों घायल हो गए। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। 

 पुलिस थाना माजरा मे दोनों आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर अन्वेषन जारी है।