नाहन: मिल्क चिलिंग प्लांट के नजदीक झाड़ियों से मिला मोगीनंद का नशेडी, कब्जे से मिली सीरिंज व बॉटल..एफआईआर दर्ज..
शहर के मिल्क चिलिंग प्लांट काँशीवाला ग्राऊँड के पास झाड़ियों में छुपा हुआ मोगीनंद गांव का नशेडी कच्चा टैंक पुलिस चौकी टीम ने पकड़ा है। नशे के आदी इस व्यक्ति के कब्जे से एक प्लास्टिक की सिरिंज, व प्लास्टिक की बॉटल भी मिली है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस टीम को उक्त स्थल पर झाड़ियों में एक व्यक्ति दिखाई दिया जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शुभम पुत्र श्री गिरधारी लाल, निवासी गाँव व पो0ओ0 मोगीन्नद, थाना कालाआम, तहसील नाहन है।
नेगी ने बताया कि आरोपी चिट्टा का आदी है और उसने अभी-अभी एक प्लास्टिक सिरिंज के माध्यम से चिट्टा इंजेक्ट किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक सिरिंज, एक प्लास्टिक बोतल और ढक्कन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में ND&PS ACT के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।




