नाहन: 6 किलोग्राम चुरा पोस्त पकड़ा, कालाअम्ब में ट्रक चालक धरा..

नाहन: 6 किलोग्राम  चुरा पोस्त पकड़ा, कालाअम्ब में ट्रक चालक धरा..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 फरवरी :     
SIU नाहन जिला-सिरमौर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कालाअम्ब क्षेत्र में एक ट्रक की चेकिंग के दौरान 6.11 किलो  ग्राम चुरा पोस्त बरामद किया है। आरोपी चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में।एफआईआर दर्ज की गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि टीम ने  गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि शिव कुमार उर्फ शंकर पुत्र  स्व0 श्री राजेन्द्र कुमार निवासी सतौन जिला सिरमौर हि0प्र0, जो ट्रक चलाने का काम करता है, जो ट्रक नम्बर HP17J 5499 चलाता है जिसमें वह बाहरी राज्यों से चुरा पोस्त लाकर कालाआम्ब व पाँवटा साहिब आदि ईलाका में चुरा पोस्त/डोडे के टुकड़े बेचने का काम करता है ।

एसपी ने बताया कि आरोपी बाहरी राज्य से चुरा पोस्त/डोडे के टुकड़े की भारी मात्रा में खेप लेकर आया है । 
 पुलिस टीम ने आरोपी  के कब्जे कुल 06 किलो 11 ग्राम चुरा पोस्त/डोडे के टुकडों  को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

 इस सन्दर्भ में पुलिस थाना काला आम में ND & PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है दौराने अन्वेषण आरोपी शिव कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को  अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड के पेश किया जा रहा है।

 ताकि पता लगाया जा सके कि यह उपरोक्त मादक पदार्थ कहां से लाया था और कहां बेचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।