नाहन: ऐतिहासिक चौगान में 1 जून को जत्थेदार करनैल सिंह करेंगे समर फेस्टिवल का शुभारंभ...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 31 मई :
ऐतिहासिक चौगान में 1 जून से आयोजित हो रहे समर फेस्टिवल का शुभारंभ जत्थेदार करनैल सिंह सांय 5 बजे करेंगे। शहर की लोक जनमंच सोसायटी द्वारा आयोजित 9 दिन चलने वाले इस फेस्टिवल की सभी तैयारियां पुरी कर ली गई है।
सोसायटी के महासचिव अधिवक्ता शुभम सैनी यह जानकारी देते हुए कहा कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ अजित सिंह, जीवन सिंह पांवटा साहिब से इस तरह फेस्टिवल में शिरकत कर।
इस पुर्व मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य मेहमान श्री दशम अस्थान गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकेगें। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फेस्टिवल में आकर कार्यक्रमों का आनंद लें।









