अक्स न्यूज लाइन शिमला 12 मार्च :
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मन्त्री प्रताप राव झादव ने राज्य सभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत बर्ष 2024 -25 के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुल 86,093 रोगियों का उपचार किया गया
उन्होंने बताया की प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत बर्ष 2024 -25 के दौरान मण्डी जिला में सर्वाधिक 19,233 रोगियों और लाहौल स्पीति जिला में सबसे कम 504 रोगियों का उपचार किया गया
उन्होंने सांसद इंदु बाला गोस्वामी को बताया की बर्ष 2024 -25 के दौरान योजना के अन्तर्गत बिलासपुर , चम्बा , हमीरपुर ,काँगड़ा , किन्नौर ,कुल्लू , लाहौल स्पीति ,मण्डी , शिमला ,सिरमौर , सोलन और ऊना में क्रमश 5,430 रोगियों , 3,744 रोगियों, 6,978 रोगियों, 14,573 रोगियों,
778 रोगियों, 7,737 रोगियों , 504 रोगियों, 19,233 रोगियों, 6,849 रोगियों, 7,167 रोगियों, 6,931 रोगियों, और 6,169 रोगियों का उपचार किया गया है /
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मन्त्री प्रताप राव झादव ने राज्य सभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को बताया की योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 28 फरबरी 2026 तक 45,768 आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को योजना के अन्तर्गत स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान की गई /