नाहन : रेणूका बांध...डायवर्जन टनल के निर्माण से पहले , विस्थापितों ने की जमकर नारेबाजी.. भूमि पूजन हुआ..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 09 अप्रैल :
देश की राजधानी दिल्ली की प्यास बुझाने के बनने वाले प्रस्तावित रेणूका बांध के लिए बनाई जाने वाली 3 डायवर्जन टनल्स के निर्माण से आज बांध स्थल पर विस्थापितो ने जमकर नारेबाजी की। टनल्स निर्माण के लिए आज विधिवत रूप से भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष विधायक विनय कुमार ने पूजा अर्चना के साथ निर्माण कार्य आरंभ किया।
रेणुका बांध परियोजना: विरोध के बीच शुरू हुआ कार्य, विस्थापितों ने उठाई आवाज रेणुका बांध जन संघर्ष समिति के आह्वान पर खेरी, सियूं, मोहतू और रजाणा समेत कई क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बांध प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।
समिति का आरोप है कि पुनर्वास, उचित मुआवज़ा और अन्य अधिकारों को नजरअंदाज कर ने कार्य शुरू किया जा रहा है।समिति ने ऐलान किया की जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
उधर टनल्स के निर्माण के लिए विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इसके बाद संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर समस्याएं रखीं। विधायक ने आश्वासन दिया कि विस्थापितों के हितों की रक्षा की जायेगी।
गौर तलब है कि रेणूका बांध के लिए तीन डायवर्जन टनल्स का निर्माण पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा किया जायेगा। 910 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली टनल्स का निर्माण आगामी अढाई साल में किया जाएगा।








