नाहन: टिप्पर ने बाइक को टक्कर मारी, पीछे बैठे व्यक्ति की टांगे कुचल डाली. मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 16 फरवरी :
पच्छाद ब्लॉक के चरावग स्थान पर एक तेज़रफ़्तार टिप्पर ने अचानक गलत दिशा में जाकर एक मोटर साइकिल को टक्कर मार कर बाईक के पीछे बैठे युवक की टांगे कुचल डाली।
एसपी एनएसनेगी ने बताया कि गौरव परमार पुत्र श्री मदन सिंह निवासी गाँव व डाकघर कौलांवाला भूड तह0 नाहन जिला सिरमौर हि0प्र0 ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वो अपने दोस्त नितीश पुंडीर भुर्षिंग मंदिर से घूमने के बाद वापिस अपने मोटरसाईकल नं0 HP18B 7028 पर घर जा रहे थे ।
करीब 3.30 बजे शाम चरावग नामक जगह पहुंचा तो सराहाँ की तरफ से एक टिप्पर तेज रफ्तारी में आया ओर गलत दिशा में आकर इन्हें टक्कर मार दी।
टिप्पर ने इसके दोस्त नितीश पुंडीर की दोनों टाँगों को कुचल दिया औऱ नेनाटिक्कर की तरफफरार हो गया।
एसपी ने बताया कि पुलिस थाना पच्छाद में धारा 281, 125(a) BNS व धारा 187 MV ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। टिप्पर व टिप्पर चालक को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।





