मंडी के छोटा पड्डल में 7 व 28 अप्रैल को होंगे ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट

मंडी के छोटा पड्डल में 7 व 28 अप्रैल को होंगे ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट

अक्स न्यूज लाइन मंडी 1 अप्रैल : 

वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी-सह-उप-मंडलाधिकारी (ना॰) सदर रूपिंदर कौर ने आज यहां बताया कि आगामी 7 व 28 अप्रैल को मंडी के बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर (छोटा पड्डल) ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट लिए जाएंगे। ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए प्रतिभागी को अपने फार्म फोटो सहित भरकर फाइल के साथ लाने होंगे। बिना फोटो, फाइल व अधूरे भरे हुए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए पहली अप्रैल से व 28 अप्रैल को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए 22 अप्रैल को प्रातः 11ः30 बजे से  Parivahan.gov.in के माध्यम से स्लाॅट बुक किए जा सकते हैं।