नाहन:जुगाड़ से बनी तिपहिया रेहड़ी पुल की रेलिंग से टकराई,चालक की अस्पताल में मौत....

नाहन:जुगाड़ से बनी तिपहिया रेहड़ी पुल की रेलिंग से टकराई,चालक की अस्पताल में मौत....
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 20 जुलाई :

बर्मापापड़ी पंचायत में बूटी शाम एक दर्दनाक हादसे में जुगाड़ करके मोटरसाइकिल से बनाई गई तिपहिया रेहड़ी पुल से जा।टकराई इस हादसे में 27 वर्षीय चालक पुल से करीब 25 फुट नीचे गिर गया ओर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई ।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में सुरेश कुमार पुत्र श्री खुशी राम, निवासी बर्मा पापड़ी, तहसील नाहन, जिला सिरमौर की शिकायत पर सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है

  प्राप्त शिकायत के अनुसार, दिनांक 19/07/26 को सायं बर्मा पापड़ी पुल के समीप मोटरसाइकिल को जुगाड़ कर बनाई गई तीन पहिया रेहड़ी पुल के पैराफिट (रेलिंग) से टकरा गई।

 हादसे में चालक राम लाल पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी बर्मा पापड़ी, लगभग 25 फुट नीचे नदी में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 स्थानीय लोगों की सहायता से उसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।