नाहन:मोटरसाइकिल दुर्घटना में बडे भाई की मौत, छोटा हुआ ज़ख्मी, हरीपुरधार के नजदीक हुआ हादसा...

नाहन:मोटरसाइकिल दुर्घटना में बडे भाई की मौत, छोटा हुआ ज़ख्मी, हरीपुरधार के नजदीक हुआ हादसा...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

बीती शाम एक सड़क में दर्दनाक हादसे में बाइक चला रहे बड़े भाई की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका छोटा भाई गम्भीर रुप से घायल हो गया।: यह दर्दनाक हादसा हरीपुर धार के नजदीक खरोटियो नाले के नजदीक हुआ।

 एसपी एसएस नेगी ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार 22 साल केअरूण कुमार पुत्र श्री राजेन्द्र निवासी गांव लालग डा0 बड़ोल तह0 संगड़ाह जिला सिरमौर  की मोटर साईकिल न0 HP79-4037 खरोटियों खाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई

एसपी ने बताया कि इस हादसे में चालक अरूण कुमार की मौत  हो गई जबकि उसके छोटे भाई रमन को चोटें आई हैं । 

 

एसप ने बताया कि दोनो भाई  05.02.2026 को मोटर साईकल न0 HP79-4037 पर सवार होकर हरिपुरधार की तरफ जा रहे थे तो अचानक खरोटियों खाला के पास मोटर साईकल के चालक ने मोटर साईकल से नियंत्रण खो दिया तथा मोटर साईकल सड़क से करीब 30 मीटर नीचे बान के जंगल में गिर गई। 

 

एसपी ने बताया कि हादसे में दोनों को चोटें आई जिन्हें तुरन्त इलाज के लिये सरकारी हस्पताल हरिपुरधार ले जाया गया जहां चिकित्सा अधिकारी ने चालक अरूण कुमार को मृत घोषित किया तथा उसके छोटे भाई रमन को  ईलाज हायर सैंटर को रैफर किया है।  इस मामले में पुलिस थाना संगड़ाह में धारा 281,125A, 106 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।