नाहन: श्री रेणूका जी धार्मिक स्थल पर किया विवाह आयोजन औऱ पिलाई शराब, पुलिस में मामला दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 12 मई :
श्री रेणुकाजी जी धार्मिक स्थल के मेला मैदान में आयोजित एक विवाह समारोह में शराब का सेवन करने के मामले में विवाह के आयोजक के खिलाफ एफआईआर कर दी गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन परिक्षेत्र श्री रेणुकाजी, जिला सिरमौर अनुज तोमर कि शिकायत के अनुसार वन मंडल अधिकारी रेणुकाजी द्वारा दिनांक 04 एवं 05-05-2026 को मेला मैदान, श्री रेणुकाजी में हरीश कुमार पुत्र विनोद कुमार, निवासी ददाहू को विवाह समारोह हेतु अस्थायी अनुमति प्रदान की गई थी।
एसपी ने बताया कि किकार्यक्रम के उपरांत सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त स्थल पर शराब का सेवन किया गया। श्री रेणुकाजी क्षेत्र धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है तथा यहां शराब के सेवन पर पूर्णतः प्रतिबंध है।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर पुलिस थाना रेणुका जी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। मामले का अन्वेषण किया जा रहा है। आमजन को पुलिस का सन्देश है धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य न करें अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।









