नाहन: कोलर में युवती की अधजली लाश बरामद, पुलिस जांच में जुटी..

नाहन: कोलर में युवती की अधजली लाश बरामद, पुलिस  जांच में जुटी..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

देहरादून- चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर नाहन ब्लॉक के गांव कोलर में एक अज्ञात युवती की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह सनसनीखेज मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस टीम मौके पर पह गई है। शुरुआती जांच में यह।सामने आया है कि युवती स्थानीय निवासी नही है।

ज़िले एसपी एनएस नेगी ने बताया कि कोलर गांव के किनारे जंगल में एक अज्ञात युवती की लाश मिली है।: जांच के लिए फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। रिपोर्ट मिलने के  बाद ही यह खुलासा होगा कि युवती कितने साल की रही होगी। एसपी ने बताया कि यह भी पता चला कि युवती स्थानीय निवासी नही है।

: पुलिस ने  मामला दर्ज कर दिया है यह मामला हत्या का है या फिर अन्य कोई कारण ,पुलिस हर पहलु को।ध्यान में रख कर जांच करेगी।