अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 20 मार्च :
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। शुभारंभ कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा अखाड़ा पूजा और धमाल के साथ प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। यह प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी, जिसमें विभिन्न भार वर्गों में पहलवान अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 23 मार्च को आयोजित होंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी समृद्ध परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण खेल है, जो युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक सुदृढ़ता का विकास करता है। उन्होंने युवाओं से पारंपरिक खेलों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चैधरी, अन्य गणमान्य व्यक्ति, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे।