नाहन: हेरोइन का नशा करने वाले दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई,SFSL लैब से हुई पुष्टि..

नाहन: हेरोइन का नशा करने वाले दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई,SFSL लैब से हुई पुष्टि..

नाहन में नशे के आदी दो युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। यह कारवाई एसएफएसएल लैब जुन्गा से आई रिपोर्ट के बाद की गई है।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस चौकी गुन्नुघाट की पुलिस टीम ने दिनाँक 27.11.2025 को गश्त के दौरान दो व्यक्तियों को शिमला रोड हाथी कब्र अमरपुर मोहल्ला मे एक किराये के कमरा में अभिनव कश्यप पुत्र श्री  राजकुमार निवासी निवासी मोहल्ला अमरपुर तथा नदीम पुत्र श्री मो0 गफुर निवासी गांव खुरेडी डा0 चन्दक त0 बिजनौर थाना मडांवर जिला बिजनौर उ0प्र0 को नशे की हालत में पकड़ा था।

 एसपी ने बताया कि आरोपियों से नशीले पदार्थ और उपकरण बरामद किए गए थे । जिनके सैम्पल लेकर SFSL जुन्गा से रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों द्वारा हेरोईन के सेवन करने की पुष्टी हुई है। पुलिस थाना नाहन में धारा  27 ND&PS ACT में मामला दर्ज किया गया है।