नाहन: मोटर साइकिल की डिक्की से मिली 105 नशीली टैबलेट्स व 47 कैप्सूल, पांवटा में आरोपी धरे.

नाहन: मोटर साइकिल की डिक्की से मिली 105 नशीली टैबलेट्स व 47 कैप्सूल, पांवटा में आरोपी धरे.
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन  पांवटा साहिब 10 फरवरी : 

पांवटा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटर साइकिल की तलाशी के दौरान उसकी डिक्की से 105 नशीली टेबलट्स व 47 कैप्सूल बरामद किए।  एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस स्टेशन पावटा की टीम ने गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बहराल चैक पोस्ट के नजदीक कि नाकाबन्दी के तहत मोटरसाइकिल  न0 HP17H-6551 की चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल की छोटी डिक्की में  47 नशे के कैप्सूल व 105 नशे की गोलियां बरामद की गई है।

एसपी ने बताया कि  आरोपी  शहीदु रहमान पुत्र श्री यामिन गांब भगवानपुर किरतपुर, डा0 पुरुवाला, तह0 पांवटा साहिब, व काशम अली पुत्र श्री नुर मोहम्द गांब रामपुर बंजारन, डा0 धौला कुंआ, तह0 पांवटा साहिव को गिरफ्तार किया गया है, 

आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए अदालत से पेश किया जा रहा है।