करियर अकादमी नाहन के होनहारों ने बोर्ड छात्रवृत्ति में बनाई जगह

करियर अकादमी नाहन के होनहारों ने बोर्ड छात्रवृत्ति में बनाई जगह
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 जनवरी : 
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2025 सत्र की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों कोसूचित किया जाता है कि बोर्ड ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के पात्र विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति सूची जारी कर दी है। इस वर्षकुल 16 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि उन छात्रों के लिए है जो अपनी आगे की पढ़ाई क्रमशः 10+1एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर नियमित रूप से जारी रखे हुए हैं।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहन के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिवार अपने सभी चयनित छात्रों पर गर्व करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
कक्षा 10वीं के वे विद्यार्थी, जो वर्तमान में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत हैं, इस प्रकार हैं: अनुराग ठाकुर, अरुण चौहान, धैर्य सैनी, देवांश मिश्रा, वंशिका, यशसवी , आर्यन, हितेषी, पारुल शर्मा, भाविका राठी,कक्षा 12वीं के छात्र, जिन्हें छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है:-
अभ्युदय बंसल, काजल शर्मा, अक्षत गर्ग, यशवर्धन सोलंकी, प्रणव तोमर, ऐशना सैनी ,सौम्या तोमर प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने इस अवसर पर कहा यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन औरअभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। छात्रवृत्ति न केवल आर्थिक सहायता है, बल्कि यह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को
बढ़ाती है और उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है। विद्यालय के चेयरमैन श्री एस.एस. राठी ने अपने संदेश में कहा, हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से भी सशक्त बनाना है। हमारे छात्रों
की यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। निदेशक  मनोज राठी ने कहा, हमें गर्व है कि हमारे छात्र कड़ी मेहनत और लगन से इस उपलब्धि को प्राप्त कर रहे हैं। यह सफलता
उनके निरंतर प्रयास, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करते रहेंगे।विद्यालय प्रशासन सभी
चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता है और उनके शैक्षणिक जीवन में निरंतर सफलता की कामना करता है।