नाहन: आम रास्ते को, निजी जमीन बता कर चला दिया जेसीबी, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 26 जून :
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना रेणुका जी मे हेमंत कुमार पुत्र दलीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया।
आरोप है कि गांव के पुश्तैनी आम रास्ते (गोहर) को विपक्षी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामदयाल अपनी निजी जमीन बताकर जेसीबी से खुदवाकर बाधित कर रहा है।
शिकायतकर्ता उक्त रास्ते से गुजर रहा था तो सुरेन्द्र कुमार के भाई पूरण सिंह व राजेन्द्र सिंह ने रास्ता रोककर गाली-गलौच की और दोबारा रास्ते से निकलने पर हाथ-पैर तोड़ने/जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रेणुका जी में अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।




