नाहन: हमला किया फिर बाजू मरोड़ी, आरोपियों के खिलाफ रेणूका जी में मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 26 जून :
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि दिनाँक 25-06-2026 को पुलिस थाना रेणुका जी मे श्रीमती प्रोमिला देवी पत्नी सुरेन्द्र सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया।
आरोप है कि पड़ोसी हेमंत कुमार पुत्र दलीप सिंह ने शिकायतकर्ता के बरामदे में आकर हमला किया, बाजू मरोड़ी और छोटे बेटे मनीष सहित पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
एसपी ने बताया कि पुलिस थाना रेणुका जी में अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।




