नाहन: यमुना नगर निवासी का शव मिला,कई दिनों से था लापता, पुलिस जांच में जुटी..

नाहन: यमुना नगर निवासी का शव मिला,कई दिनों से था लापता, पुलिस जांच में जुटी..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 जून :

हरियाणा के यमुना नगर निवासी एक व्यक्ति का शव हरिपुर खोल में पुल के नजदीक मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस सूचना दी पुलिस ने मौके पर जा कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक कई दिनों से था लापता, पुलिस जांच में जुटी है। 
एसपी एनएस नेगी ने बताया किथाना माजरा पुलिस को हरिपुर खोल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। 
 शव की पहचान बलजिन्द्र सिंह (45 वर्ष) निवासी रामपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई । परिजनों के अनुसार मृतक पिछले कुछ दिनों से लापता था तथा पत्नी के निधन के बाद मानसिक रूप से परेशान रहता था और अत्यधिक शराब सेवन का आदी था। 
एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार की हिंसक चोट के निशान नहीं पाए गए। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है तथा पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।