उपायुक्त अनुपम कश्यप ने खिलाड़ियों संग बैठकर किया भोजन, जीता सभी का दिल
अक्स न्यूज लाइन शिमला 28 जून :
34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खेलकूद प्रतियोगिता (महिला वर्ग) का भव्य समापन रविवार को आईटीआई चौड़ा मैदान में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
समापन समारोह में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब देखने को मिला जब उपायुक्त अनुपम कश्यप ने औपचारिक कार्यक्रम के उपरांत खिलाड़ियों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया।
उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीयता के साथ संवाद करते हुए उनके अनुभव, खेलों की तैयारियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त का यह सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार खिलाड़ियों के लिए यादगार बन गया।
....000.....




